Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जनवरी 2024। वार्ड 3 के उपचुनाव में विजय संकल्प के साथ भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया गया है। उद्घाटन् में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने प्रत्याशी संतोश बोहरा के लिए वोट मांगते हुए वार्ड को परंपरागत भाजपा का घर बताया। उन्होंने कहा कि परिवार में कोई नाराज है तो मनाने का प्रयास करेंगे परंतु ऐसे में कोई बाहरी फायदा ना उठा ले इसका ध्यान रखते हुए कार्यकर्ता भाजपा को वोट देवें। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार स्वामी ने पार्टी के निष्ठावान होने की बात कही। स्वामी ने प्रत्याशी के लिए वोट मांगते हुए पार्टी हित में एकजुट होने की अपील की। भाजपा के विनोदगिरी गुसाई ने एक एक वोट से भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया। रामेश्वरलाल पारीक ने वार्ड की पालिका मंडल से लेकर केंद्र सरकार तक की कड़ी को नहीं टूटने देने की बात कार्यकर्ताओं से कही। पार्टी के रामगोपाल सुथार ने वार्ड के इतिहास को दोहराने की बात कहते हुए भाजपा विजय का नारा दिया। शहर अध्यक्ष महावीरप्रसाद अड़ावलिया ने भी भाजपा प्रत्याशी संतोष बोहरा के लिए वोट मांगे। पंडित गोपाल शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ कार्यालय का उद्घाटन करवाया व वार्ड के वयोवृद्ध बुजुर्ग बंशीधर नाई ने फीता काट कर प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, पार्षद रजत आसोपा, विक्रम सिंह, अरूण पारीक सहित आईदान जोशी, महेश राजोतिया नवरत्न राजपुरोहित, प्रदीप जोशी व अनेक भाजपाई मौजूद रहें। वहीं संतोष बोहरा ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड तीन के उपचुनाव में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार स्वामी ने पार्टी के प्रति निष्ठावान रहने की बात कही।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कहा पार्टी एक परिवार है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में अनेक कार्यकर्ता व वार्डवासी मौजूद रहें।