Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के सटे हुए अपने खेत में रहने वाला परिवार अपने गांव गया तो पीछे से खेत पडौसी ने वहां ढाणी में से लैपटॉप, बैटरी व अन्य उपकरण चुरा लिया। इस आरोप के साथ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। बेनीसर निवासी रतनलाल सिद्ध ने कस्बे के कालूबास निवासी परमादेवी के खिलाफ दर्ज करवाई मामले में पुलिस को बताया कि उसका खेत भारती निकेतन स्कूल के पीछे है जहां वह रहता है। वह अपने परिवार के साथ गत 18 दिसम्बर को अपने गांव गया था और 19 को वापस आया तो पता चला कि खेत पडौसी आरोपी ने उसके खेत में से लैपटॉप, सौर ऊर्जा प्लेट, इन्वर्टर, दो बैटरी, कृषि उपकरण, राशन का सामान, बिस्तर, बर्तन, ड्रम आदि सभी सामान चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच हेडकांस्टेबल आवड़दान करेंगे।