Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
banner[1]
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के सातवें स्थापना दिवस के मौके पर 7 जनवरी को क्षेत्र में पहली बार “राष्ट्रीय कवि सम्मेलन” का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में देश के अलग अलग अंचल से विख्यात कवि शामिल होगें। ये जोशीले कवि सर्द रात में ओज गुण का शौर्य घोंलने के साथ हास्य की खिलखिलाहट श्रोताओं में भर देंगे। इन कवियों को श्रीडूंगरगढ़ की पावन भूमि तक लाने का बीड़ा उठा कर इस ऐतिहासिक आयोजन करवाने के सारथी बने है क्षेत्र के दानदाता एवं प्रबुद्ध व्यापारीजन। जिन्हें काव्य का मर्म समझ भी आता है और जो संवेदनशीलता के साथ लगातार समाज में सकारात्मक योगदान दे रहें है। आयोजन में भीखमचंद-सुशीलादेवी पुगलिया श्रीडूंगरगढ़-कोलकाता, सुमति कुमार-अमन-आयुष पारख श्रीडूंगरगढ़-सीलीगुड़ी, शहर के प्रमुख व्यवसायी जेपी ज्वैलर्स व करणी हैरीटेज के जगदीश प्रसाद, पवनकुमार, रणजीतकुमार धूपड़, राजस्थान कृषि स्टोर के ऑनर व सीआरआई मोटर पंप के अधिकृत विक्रेता बजरंगलाल भामूं टाइम्स के सहयोगी बने है। अपनी मातृ़भूमि पर राष्ट्रीय स्तर के इस सांस्कृतिक आयोजन करवाने के लिए अभूतपूर्व जज्बा लिए इन दानदाताओं का सहयोग टाइम्स टीम की ताकत बना है।
एक से बढ़कर एक है कवि, क्षेत्र में जोरदार उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
चित्तोड़ की महारानी पद्मावती पर रोंगटे खड़े कर देने वाली कविता के रचियता राम भदावर हो या जो वतन के वास्ते खून से सनी रही वर्दियां ये वर्दियां के कवि सुदीप भोला, लाफ्टर शो विजेता सुनील व्यास हो या देश भर में श्रीराम को आत्मसात करवाने वाले गीतकार अमन अक्षर हो, वहीं कुमार विश्वास, मनोज मुंतशीर, हरिओम पंवार सरीखे कवियों के कवि सम्मेलन का संयोजन कर चुके शशिकांत यादव हो, सभी कवि एक से बढ़कर एक है। इन सभी कवियों की राष्ट्रीय एवं अंर्तरराष्ट्रीय स्तर पर खासी लोकप्रियता है एवं क्षेत्र में भी इनके प्रशंसकों ने इन्हें अभी तक यूट्युब या सोशल मीडिया पर ही सुना है। ऐसे कवियों को रूबरू सुनने का मौका मिलने से क्षेत्रवासी खासे उत्साहित है और श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित ग्रामीण इलाकों से भी काव्यप्रेमी सम्मेलन में इन कवियों को सुनने पहुंचेगे।