Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 दिसंबर 2023। विश्व हिंदू परिषद द्वारा 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम लला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य रूप से मनाए जाने के लिए अनेक स्तर पर प्रयास किए जा रहें है। गुरूवार रात विहिप कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई जिसमें घर घर उत्सव मनाए जाने को सुनिश्चित करने के लिए चर्चा की गई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्र में पीले चावल वितरण करवाने के लिए 8 टोलियों का गठन किया गया। टोली प्रमुखों को कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुदंर जोशी ने बताया कि पूरे उपखंड में 4 रूट बनाए गए है व प्रत्येक टोली 11 गांव कवर करेगी। टोली द्वारा ग्रामीणों को चावल देकर राम जन्मभूमि पर मूर्ति स्थापना समारोह मनाने का संदेश दिया जाएगा। इस दौरान बैठक में पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल दुगड़, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, संतोष बोहरा, नवरत्न राजपुरोहित, वासुदेव सारस्वत व अशोक वैद मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार देर शाम विहिप पदाधिकारियों की हुई बैठक।