Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 दिसंबर 2023। वार्ड 3 के उपचुनाव का रण अब सजने लगा है। आज कांग्रेस के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने ठाकुरजी मंदिर के पास वार्ड सभा का आयोजन किया और उपस्थित नागरिकों की सहमति से वार्ड के कांग्रेसी प्रत्याशी के रूप में मालाराम प्रजापत के नाम की घोषणा की। कांग्रेस समर्थकों ने गोदारा का सम्मान करते हुए प्रजापत की विजय के लिए पुरजोर प्रयास करने की बात कही। इस दौरान वार्ड के अनेक युवा व बुजुर्ग सभा में शामिल हुए। यहां कांग्रेसी नेता राधेश्याम सारस्वत, विमल भाटी, मनोज पारख, रमेश बासनीवाल, रमेश प्रजापत ओबीसी अध्यक्ष, गिरधरदास स्वामी, ओमप्रकाश तिवारी, बजरंग दर्जी, कालूराम दर्जी, महेश माली, मदनलाल प्रजापत, भागूराम प्रजापत, गजानंद प्रजापत, राजू नाई, प्रकाश गहलोत, महादेव बोहरा, चंदनमल पारीक, निर्मल बेंगवानी, प्रकाश दुसाद, अयुब दमामी, रेंवतराम दुसाद, मांगीलाल सारण, शंकर दुसाद, प्रकाश दुसाद, भूराराम ज्याणी सहित अनेक वार्ड वासी मौजूद रहें।