Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 दिसंबर 2023। मलमास में धर्म कर्म का विशेष महत्व माना जाता है और इसी के चलते क्षेत्र में अनेक धार्मिक आयोजन हो रहें है। आज गांव बाडेला में मायरा कथा प्रारंभ हुई वहीं मलमास में गांव बिग्गा में वरिष्ठ ग्राीमणों ने जरूरतमंदो को कंबल वितरण किया। श्रीभैरव भक्त मंडल के सदस्यों ने बीकानेर जाकर प्रेरणा देने पर एक जने का सम्मान किया वहीं गांव कोटासर की गौशाला में दान पुण्य किया गया। आप तीनों खबरें एकसाथ पढ़ने के साथ देखें फोटो भी..

गांव बाडेला में कलश यात्रा के साथ भागवत व मायरा कथा प्रारंभ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला में आज कलश यात्रा के साथ संगीतमय भागवत कथा व मायरा वाचन प्रारंभ हुआ है। गांव में कलश यात्रा निकाली गई व सवा ग्यारह बजे भागवत प्रारंभ हुई। कथा वाचिका भाग्यश्री गोस्वामी ने पहले दिन कथा का माहात्म्य सुनाया। उन्होंने राजा गौकर्ण और धुंधुकारी की कथा का वर्णन करते हुए पाप पर सदैव पुण्य की विजय की बात कही। इसी पांडाल में शाम 7 बजे से भगवती गोस्वामी द्वारा मायरा का वाचन किया जाएगा। कलश यात्रा में गांव की महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुई व अनेक श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण का लाभ लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला में संगीतमय कथा हुई आज प्रारंभ।

 

बिग्गाबास रामसरा में बांटे कंबल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मलमास के मौके पर गांव में जरूरत मंदों को कंबल वितरित की गई। वरिष्ठ नागरिक श्रवण कड़वासरा व मदनलाल आचार्य के सहयोग से कंबल का वितरण किया गया। आचार्य ने बताया कि कड़ाके की ठंड में गांव में विधवा व विकलांग सहित जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान भंवरलाल जाखड़, श्रीराम जाखड़, जैसाराम सारण, शेराराम नायक, परसाराम सारण, देवीलाल शर्मा, लिछमणराम नाई, पद्माराम कड़वासरा, सहीराम चाहर, सोहन सहू, नारायण गिला, गोपाल सियाग, ज्वाराराम ओला मौजूद रहें।

अन्नपूर्णा जयंती पर 5 मण लापसी का भंडारा किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर में श्रीकरणी गौसेवा समिति गौशाला प्रांगण में आज अन्नपूर्णा जयंती मनाई गई। यहां महिला सत्संग सेवा समिति हरिओम नगर सोहम पार्क थाने, महाराष्ट्र के द्वारा सवा 5 मण का लापसी भंडारा किया गया। गौशाला समिति सदस्यों ने सेवा समिति की महिलाओं को गौशाला के बारे में जानकारी देते हुए संचालन के बारे में जानकारी दी। समिति सदस्यों ने गौसेवा हेतु तत्पर रहने की बात कही। गौशाला समिति ने सभी का सम्मान करते हुए आभार जताया। इस दौरान अनेक गौसेवी ग्रामीण मौजूद रहें व गौवंश को गुड़ व लापसी खिलाई।

बीकानेर जाकर किया सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीभैरव भक्त मंडल, श्रीडूंगरगढ़ के सदस्यों ने आज विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  दीपक पारीक को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मंडल के अशोक झाबक ने बताया कि भैरव अवतरण दिवस के रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाने एवं श्रीभैरव भक्त मंडल के संरक्षक होने के लिए पारीक का सम्मान किया गया। इस दौरान सीआई प्रदीप चारण व निशा को भी सम्मानित किया गया। मंडल के अशोक पुजारी, नीतू आचार्य, अशोक झाबक, विमल चुरा, देवेंद्र उपाध्याय व मदन उपस्थित रहें। सभी सम्मानित अतिथियों ने मंडल सदस्यों का आभार जताया।