Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 दिसंबर 2023। ग्यारह कुंडीय वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन, पांच दिवसीय समारोह, चार संतो के आध्यात्मिक प्रवचन व तीन जागरण के साथ वीर बिग्गाजी शौर्यपीठ मंदिर, बिग्गा में आगामी फरवरी में मूर्ति स्थापना का भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। बिग्गा के नजदीक नेशनल हाइवे से 2 किलोमीटर अंदर उत्तर दिशा में बने शौर्यपीठ में तैयारी संबंधी बैठक का आयोजन किया गया। वीर बिग्गाजी मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष कृष्णकुमार जाखड़ ने बताया कि दो दिवसीय बैठक में समाज के प्रतिनिधियों के बीच मंदिर में मूर्ति स्थापना समारोह को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। मुख्य बैठक आज दोपहर 1 बजे से मंदिर स्थल के परिसर में रखी गई जिसमें देश भर से समाज बंधुओं व आसपास के गणमान्य नागरिक पहुंचे। बैठक में वीर बिग्गाजी मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष कृष्ण कुमार जाखड़ पाली, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, दूध डेयरी चेयरमैन अनोपाराम जाखड़, डॉक्टर रणजीत जाखड़, सुरेंद्र जाखड़ नीमकाथाना, हरिश्चंद्र जाखड़ जयपुर, रामरख रामस्नेही, योग गुरू मगाराम जाखड़ बाड़मेर, कडला सरपंच जसवीर सारण, पूर्व सरपंच श्रवणराम जाखड़, बिग्गा वीर बिग्गाजी मानव सेवा समिति के कार्यकर्ता गोपालराम गोदारा, मोहनराम जाखड़, रमेश जाखड़ सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहें।