Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
banner[1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जनवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत जाखासर व कल्याणसर नया में पहुंची। सहायक विकास अधिकारी गोपाल शर्मा की देखरेख में दोनों शिविर संपन्न हुए। जाखासर में सरपंच राजूदेवी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में यात्रा वैन सहित अधिकारियों का ढोल नगाड़ो से स्वागत किया गया। सभी विभागों के प्रमुखों का फूलमाला व साफा पहनाकर सम्मान किया गया। बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी व गांव की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। केन्द्र की 17 फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं को उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिए गए। कृषि विभाग के अधिकारी सुरेन्द्र मारू ने बताया कि जाखासर में मृदा कार्ड का प्रदर्शन किया गया व 38 मृदा कार्ड वितरित किए गए। विभाग की योजनाओं का लाभ लेने वाले 5 किसानों ने अपनी कहानी सभी को बताई। कृषि संबंधी साहित्य का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। गांव के पंच सहित मौजिज ग्रामीण मौजूद रहें व सरपंच राजू देवी ने सभी का आभार जताया। वहीं ग्राम पंचायत कल्याणसर नया में सरपंच जेठी देवी की अध्यक्षता में शिविर संपन्न हुआ व प्रतिनिधि आईदान गोदारा ने सभी का स्वागत सम्मान किया। महिलाओं को उज्ज्वला के कनेक्शन दिए गए। कृषि विभाग द्वारा यहां 28 मृदा कार्डों का वितरण किया गया। कृषि साहित्य वितरण कर किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मृदा कार्ड का वितरण किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्याणसर नया में महिलाओं को उज्जवला गैस कनेक्शन बांटे गए।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उज्ज्वला योजना में जाखासर में चूल्हे वितरित किए गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाखासर प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाखासर में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्याणसर नया में ग्रामीणों ने विकसित राष्ट्र की शपथ ली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्याणसर नया में बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं को दिए प्रमाण पत्र।