Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 दिसंबर 2023। चुरू में 110 रोगियों की आंखों को ज्याति मिली और श्रीडूंगरगढ़ का सेरमल सोनादेवी चैरिटेबल ट्रस्ट इसके लिए माध्यम बना। ट्रस्ट के जगदीश प्रसाद मूंधड़ा व पद्मा मूंधड़ा ने बजाज आई हॉस्पिटल में निःशुल्क मोतियाबिन्द ऑपरेशन शिविर का उद्घाटन किया। मूंधड़ा ने रोगियों से कुशलक्षेम पूछी व अस्पताल के सहयोगी डॉक्टरों का आभार जताया। मूंधड़ा ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा समाज सेवा के अनेक कार्य लगातार किए जा रहें है और श्रीडूंगरगढ़ में कई चिकित्सा शिविरों का आयोजन पूर्व में किया गया है। भारत विकास परिषद के स्वयंसेवकों का भी सफल आयोजन के लिए आभार जताया। शिविर में डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता द्वारा फैको पद्धति से रोगियों के ऑपरेशन कर लैंस प्रत्यारोपण किया। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा ने बताया कि शिविर प्रभारी पंकज मिश्र, व्यवस्थापक हाकिम अली, प्रकाश शर्मा तथा नीतू के निर्देशन में सफल शिविर संपन्न हुआ और 110 रोगियों के लैंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन किए गए। सभी रोगीयों के परिजनों ने ट्रस्टी दंपति का आभार जताया। इस दौरान सेसोमूं स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार अग्रवाल, सहायक अभियंता रमेश जांगिड़ ने शिविर की सराहना की व लाभार्थियों से कुशलक्षेम पूछी। प्रांतीय नेत्र चिकित्सा प्रभारी निरंजन कुमार चोटिया, श्यामसुंदर पारीक, श्यामसुंदर बजाज, विजय इमरानी, पवन कुमार जांगिड़, राधेश्याम जांगिड़, श्रीकिशन सारस्वत, डॉ. संजीव खेड़ा, निरंजन कुमार वर्मा, उमेशचंद चौहान, हुकमीचंद गौड़, विमल कुमार भटनागर, पुनीज लाटा, विजय कुमार इसरानी, हुकमचंद सोनी, हनुमान प्रसाद प्रजापत, मोतीलाल सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने शिविर का अवलोकन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर सहयोगी भामाशाह मूंधड़ा दम्पति का सम्मान किया भारत विकास परिषद के सदस्यों ने, जताया आभार।