Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 दिसंबर 2023। ट्रेक्टर की सीट पर खून मिलने से मृतक के परिजनों को हत्या की आशंका हुई और आज मृतक के भुआ के बेटे भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ है। गांव नोसरिया से धर्मास के बीच सड़क किनारे बुधवार सुबह पुरखाराम पुत्र नानकराम मेघवाल का शव मिला और पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल में रखवाया। आज परिजनों की रिपोर्ट के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इस मामले में मृतक पुरखाराम मेघवाल के भुआ के बेटे भाई बुधाराम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ है। मृतक के पुत्र मदनलाल ने पुलिस को बताया कि उसके पिता 19 दिसंबर को शाम 6 बजे बुधाराम पुत्र हुकमाराम निवासी जैसलसर के साथ उसके ट्रेक्टर पर सवार होकर गांव बाडेला में किसी व्यक्ति के कुतर करने गए थे। जब पिता रात भर घर नहीं लौटे तो दूसरे दिन सुबह 7 बजे मृतक के बड़े भाई भींयाराम ने बुधाराम को फोन किया तो उसने बताया कि पुरखाराम मर गया है। परिवादी ने बताया कि परिवार के कुछ लोग गांव बाडेला गए और वहां पुरखाराम नहीं मिला। किसी ने बताया कि उसे श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल ले गए है। हमने श्रीडूंगरगढ़ आने के दौरान रास्ते में नोसिरया फांटा पर बुधाराम का ट्रेक्टर खड़ा देखा था। ट्रैक्टर की सीट व मडगार्ड के पास खून लगा हुआ था तथा मृतक की जूती कुतर मशीन में फंसी हुई थी। बुधाराम से अनेक बार पूछा परंतु उसने कुछ नहीं बताया। परिवादी ने बताया कि आरोपी शराबी प्रवृत्ति का है और उसने ही पुरखाराम की हत्या की होगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व थानाधिकारी अशोक विश्नोई द्वारा मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है।