Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 दिसंबर 2023। आईपीएल की तर्ज पर श्रीडूंगरगढ़ में क्रिकेट का रंग 5 जनवरी 2024 से दशहरा मैदान पर जमेगा। यहां शानदार क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन की तैयारियां की जा रही है। इस टूर्नामेंट में 6 स्पॉन्सर 6 टीमें गठित करेंगे और उसके लिए खिलाड़ियों को खरीदा जाएगा। आज से खिलाड़ियों की बोली प्रारंभ होगी और उन्हें मैच खेल के लिए रकम अदा की जाएगी। 6 स्पॉन्सर में गज्जू माली, दिनेश मदान, इकबाल राइन, शाकिर चुनगर, बिग्गा के गिरधारी सारस्वत व यूसुफ मनियार शामिल है जो अपनी-अपनी टीम के लिए खिलाड़ी खरीद करेंगे। इस ऑक्शन में भाग लेने के लिए खिलाड़ी अपना फॉर्म आज और कल के दिन में भर सकते है। फार्म का शुल्क 500 रूपए रखा गया है जिसमें खिलाड़ी को टीशर्ट और लोअर भी दिया जाएगा। खेल का आयोजन 5 जनवरी 2024 से दशहरा मैदान पर प्रारंभ होगा। आयोजनकर्ता मॉर्निंग क्रिकेट क्लब के सदस्यों ने बताया कि ऑक्शन में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को ऑनलाइन फार्म भरना होगा। अन्य जानकारी के लिए खिलाड़ी 7014940614 पर संपर्क कर अधिक जानकारी ले सकते है। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके आप भर सकते है फॉर्म-

https://forms.gle/6yZrJhyBQig14vjz7