Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 दिसंबर 2023। अपने प्रियजनों की स्मृति में पीड़ित मानवता की सेवा के आयोजन क्षेत्र में इन दिनों प्रेरणीय बन गए है। गांव देराजसर में दिवंगत समाजसेवी मूलचंद भादू की प्रथम पुण्यतिथि पर 21 दिसंबर, गुरूवार को गांव के चोपड़ा सती दादी ट्रस्ट भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सहयोगी पूर्व सरपंच दानाराम भादू ने बताया कि एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर में बीकानेर के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. चम्पालाल सोनी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पद्मा चौधरी अपनी सेवाएं देंगे। गुरुवार को ही भवन में रक्तदान शिविर में पीबीएम अस्पताल की रक्त संग्रहण टीम द्वारा रक्त संग्रहण किया जाएगा। चिकित्सा शिविर व रक्तदान शिविर हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है जिससे देराजसर सहित आस पास के गांवो के ग्रामीण भी शिविर का लाभ उठा सकें और रक्तवीर किसी जरूरतमंद की मदद के लिए रक्तदान कर सकें। आज आयोजन संबंधी पोस्टर का विमोचन किया गया जिसमें गांव के अनेक मौजिज ग्रामीण शामिल हुए।