Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 दिसम्बर 2023, सर्दियों के आते ही लोग अपनी लाइफस्टाइल में कई सारे बदलाव करने लगते हैं। इस मौसम में लोग अक्सर खुद को ठंड से बचाने के लिए अपने खानपान, पहनावे और रहन-सहन में बदलाव करते हैं। खुद को अंदर से गर्म रखने के लिए विंटर में ऐसे फूड्स खाए जाते हैं, तो ठंड से बचाने में मदद करें। यही वजह है कि लोग अक्सर सर्दियों में ठंडी चीजों से दूरी बना लेते हैं। दही इन्हीं में से एक है, जिसे सर्दियों में खाने से लोग अक्सर परहेज करते हैं।

इतना ही नहीं कई लोग इसे शाम या रात के समय खाने से भी बचते हैं। दरअसल, कई लोगों का ऐसा मानना है कि ठंडी तासीर होने की वजह से दही को सर्दियों में खाने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है, लेकिन क्या यह असल में सही है या बस एक मिथक है। इसे लेकर हाल ही में न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट कर इस बारे में सही जानकारी दी। आइए जानते हैं क्या है सर्दियों में दही खाने का सच-

क्या सर्दियों में दही खाना हानिकारक है?

न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि कई लोगों का मानना है कि सर्दियों में दही खाने से गला खराब हो सकता है, लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है। आयुर्वेद की मानें तो दही नेचर में गर्म होता है, जिसका शरीर पर गर्म प्रभाव पड़ता है। हालांकि, फ्रीज से तुरंत निकाला गया दही आपको नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए फ्रीज के निकले ठंडे दही को खाने से बचें। सर्दियों में सामान्य तापमान वाले दही में काली मिर्च पाउडर मिलाकर खाना फायदेमंद हो सकता है। काली मिर्च मिलाने से आपके गले में कोई खराश नहीं होगी।

सर्दियों कैसे फायदेमंद दही?

वहीं, बात करें दही के फायदों की, तो दही पाचन को बढ़ावा देता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है, जो शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है। ठंड के मौसम में यह खासतौर पर फायदेमंद होता है, क्योंकि इस दौरान शरीर की गर्माहट बनाए रखना आवश्यक होता है। दही में लाभकारी प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंत के बैक्टीरिया के संतुलन को बढ़ावा देते हैं। ये प्रोबायोटिक्स पाचन में सहायता करते हैं और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देते हैं, जिससे आपको मौसमी बीमारियों के खिलाफ सुरक्षित रहने में मदद मिलती है।

दही के अन्य फायदे-

  • सर्दियों में अक्सर विटामिन-डी के स्तर में कमी देखने को मिलती है, जिसकी वजह से हड्डियों का स्वास्थ्य प्रभावित होता है। ऐसे में दही में मौजूद कैल्शियम आपकी हड्डियां मजबूत बनाने और ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद करता है।
  • दही में मौजूद कुछ गुण शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं, जिससे यह गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में खाने के लिए एक बढ़िया विकल्प बनता है।
  • सर्दियों में अक्सर सर्द हवाएं हमारी त्वचा को रूखा और बेजान बना देती हैं। ऐसे में दही को डाइट में शामिल करने से आपकी त्वचा हाइड्रेट रहती है। इसे त्वचा पर लगाने से भी काफी फायदा मिलता है।