Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 दिसम्बर 2023। अपने पिता से एक लाख रुपये नगद लाने की मांग को लेकर पति ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए एक विवाहिता ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया रोशनी शर्मा ने अपने पति रामस्वरूप ब्राह्मण, ससुर लालचंद, सास भगवती, जेठ नेतराम, देवर मुकेश निवासी उदरासर के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 2019 में उसका विवाह राववाला से उदरासर में हुआ। आरोपी दहेज के लिए शुरू से ही मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देते थे। 24 जुलाई 2023 को महिला ने थाने में परिवाद दी तो पंच पंचायती के बीच बचाव से 19 अगस्त 2023 राजीनामा हो गया। उसके पति रामस्वरूप ने उसे कालूबास, श्रीडूंगरगढ़ में किराए के मकान में ले आया। पति ने थोड़े दिन उसे ठीक रखा और फिर पिता से एक लाख नगदी लाने की बात पर मारपीट करने लगा। 22 नवम्बर 2023 को आरोपी ने पहने हुए गहने छीन कर उसे घर से निकाल दिया। 23 नवंबर को पिता उसे लेकर आए तो आरोपी ने बिना नगदी उसे नहीं रखने की बात कहते हुए गहने लौटने से भी मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर एसआई सुशीला को जांच सौंप दी है।