Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20231217-WA0048
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जनवरी 2023। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा भव्य व विशाल आयोजन के साथ कि जाएगी। देश भर में उत्सव का माहौल बन रहा है और ऐसे में अयोध्या के राम मंदिर से आज पीले चावल के रूप में निमंत्रण नोखा पहुंच गया है। ये पीले चावल नोखा से विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुन्दर जोशी, मंत्री संतोष बोहरा, बजरंग दल जिला संयोजक वासुदेव सारस्वत कल सुबह 10 बजे श्रीडूंगरगढ़ के आडसर बास स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा इनका अभिनंदन किया जाएगा। प्रदीप जोशी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ से अनेक श्रद्धालु समारोह के साक्षी बनने अयोध्या जाने के कार्यक्रम बना रहे है ऐसे में अयोध्या से निमंत्रण के चावल प्राप्त होने से श्रीराम भक्तों में जबरदस्त उत्साह का संचार हुआ है और लोग अयोध्या जाने को आतुर है।