Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर से आने जाने वाले सीनियर सिटीजन और छोटे बच्चों के साथ महिलाएं यहां ट्रेन पकड़ने के लिए खासी असुविधा का अनुभव रोजाना कर रहीं है। बीकानेर दिल्ली सहित इस रूट पर विभिन्न गाड़ियां बढ़ने से क्षेत्रवासियों को अपने गंतव्य तक जाने की सुविधा तो बढ़ गई है। परंतु गाड़ी पकड़ना अभी भी बड़ी समस्या बना हुआ है। यहां एक नबंर प्लेटफार्म का नीचा होना, गाड़ियों के ठहराव का कम समय देखते हुए कोच इंडीकेटर नहीं होना, आरक्षित यात्रियों के लिए वेटिंग रूम नहीं होना, ओर तो ओर शेड की सुविधा भी पर्याप्त नहीं होना, को आम यात्री परेशान है। आय के मामले में रेलवे के लिए बेहतरीन स्टेशन होने के बावजूद यहां मूलभूत सुविधाएं नहीं होने से यात्री असुविधा का सामना करते हुए ठगा सा महसूस कर रहें है। अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं व संस्थाओं द्वारा कई बार ये मांगे उठाई जाती रही है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को पत्र लिखकर इन समस्याओं के समाधान की मांग की है। सुथार ने बताया कि इनकम में श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन आगे है तो यहां के यात्रियों को अति जरूरी सुविधा भी विभाग द्वारा मुहैया नहीं करवाई जा रही है जो क्षेत्र के साथ विभाग के पक्षपात पूर्ण व्यवहार को दर्शाता है। सुथार की इस शिकायत को मंत्री अर्जुनराम ने भी गंभीरता से लिया और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नम्बर एक को ऊंचा करने, कोच इन्डीकेटर्स लगवाने, आरक्षित यात्रियों के लिए वेटिंग रूम बनवाने, यात्री शेड के कवरिंग एरिया बढ़वाने की मांगों पर शीघ्र व सकारात्मक ध्यान देने का आग्रह किया है। सुथार ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत श्रीडूंगरगढ़ रेलवे प्लेटफार्म पर मूलभूत सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध करवाई जाए जिससे क्षेत्र की जनता व सैंकड़ो यात्रियों को राहत मिल सकें।