Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
banner-15-aug-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसंबर 2023। क्षेत्र के नागरिक अब बीकानेर शहर में अपनी मेहनत व लग्न के साथ अपने व्यवसाय को गति देने के लिए बड़े बाजारों व बड़े व्यवसायियों को टक्कर देने लगे है। ज्वैलरी व्यवसायी अमरचंद सारस्वत व रामांनद तावणियां ने कोटगेट के अंदर विजय शॉपिंग मॉल में आर.के. जेम्स एंड ज्वैलरी का भव्य शोरूम खोला है। मुख्य अतिथि छ: न्याति ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष भंवरलाल व्यास, रीड़ी के पूर्व सरपंच किशननाथ सिद्ध व आरएलपी के जिलाध्यक्ष दानाराम घिंटाला ने फीता काटकर बुधवार को शोरूम का उद्घाटन किया। सारस्वत परिवार ने वैदिक मंत्रों के साथ विधि विधान से पूजन करवाया व सभी अतिथियों को प्रसाद का वितरण किया गया। अमरचंद सारस्वत ने बताया कि शोरूम में सोने व चांदी के हॉलमार्क लगे आभूषण उचित दाम पर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि विश्वसनीयता ही हमारे काम की पहचान है और सोने की शुद्धता पर ग्राहक पूरा भरोसा कर सकेंगे। इस दौरान रीड़ी के काशीराम तावनियां, हेमाराम जाखड़, सूडसर से हरिराम भादू, खारिया से नानूराम ठाकरानी, गुसाईंसर बड़ा से रेवंतराम सारस्वा, हेमेरा से मोहन सारस्वा, पूनरासर के रामानंद सारस्वा, बाना के मेघाराम चौधरी तथा ब्राह्मण महासभा, बीकानेर की महामंत्री पल्लवी शर्मा सहित बड़ी संख्या में शुभचिंतक पहुंचे। श्रीडूंगरगढ़, रीड़ी, हेमेरा से सारस्वत समाज के लोगों ने शोरूम खोलने पर सारस्वत परिवार को बधाई दी। अमरचंद सारस्वत व रामानंद तावणियां ने सभी अतिथियों का फूलमाला व शॉल ओढाकर मान सम्मान किया व आभार जताया। बता देवें पूर्व में भी क्षेत्र के बड़े ज्वैलर्स ने बीकानेर शहर में भी खासी सफलताएं प्राप्त की है।