Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसम्बर 2023। बुधवार सुबह से क्षेत्र में दो बड़े धार्मिक आयोजन शुरू होगें। श्रीडूंगरगढ़ शहर में जहां 108 कुण्डिय महायज्ञ की कलश यात्रा निकाली जाएगी वहीं गांव रिड़ी में शुरू हो रही भागवत कथा की शुरूआत पर कलश यात्रा निकाली जाएगी। दोनो आयोजनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने तैयारियों कों अंतिम रूप दिया है। पढ़ें दोनों धार्मिक खबरें एक साथ।

श्रीराम मंदिर आडसर बास से रवाना होगी कलश यात्रा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाईस्कूल के ताल मैदान में गिरनारी पगला बाबा के सानिध्य में आयोजित किए जा रहे 108 कुण्डिय विष्णु महायज्ञ की शुरूआत बुधवार को भव्य कलश यात्रा से होगी। आडसर बास के श्रीराम मंदिर से कलश यात्रा सुबह 9.15 बजे रवाना होकर यज्ञस्थल पर पहुंचेगी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होगीं एवं इस दौरान शोभायात्रा के रूप में पगला बाबा एवं बैंड, ऊंट, घोड़े आदि भी शामिल रहेगें। कलश यात्रा के बाद गुरूवार को अरणी मंथन से अग्नि प्रज्जवलित की जाएगी।

रिड़ी में सामूहिक सहयोग से करवाई जा रही है भागवत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव रिड़ी में सामूहिक सहयोग से गांव के वीर बिग्गाजी मंदिर प्रांगण में बुधवार से सात दिवसीय भागवत कथा एवं नानी बाई का मायरा का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12.15 बजे से सांय 4.15 बजे तक आयोजित होने वाली इस भागवत में कथावाचिका भाग्यश्री गोस्वामी रहेगीं एवं 14 दिसम्बर से 18 दिसम्बर तक सांय 7.15 बजे से आयोजित होने वाले नानी बाई के मायरे में मायरा वाचिका भगवति गोस्वामी रहेगी।