Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसम्बर 2023। बीदासर रोड़ पर स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास के जीर्णोद्धार एवं नवनिर्माण से श्रीडूंगरगढ़ में पढ़ने वाले किसान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा सुविधाएं जुटाने में सक्रिय छात्रावास विकास समिति की बैठक मंगलवार को बालिका छात्रावास में समिति अध्यक्ष श्यामसुंदर आर्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अभी तक हुए विकास कार्यों की समिक्षा की गई एवं विभिन्न सुझावों के अनुसार कार्य को और अधिक गति देते हुए शिक्षा सुविधाएं देने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर आर्य ने बालिका छात्रावास, ट्रेक, खेल ग्राउंड के कार्यों की प्रगति के बारे में बताया एवं शीघ्र ही स्टेडियम सहित जरूरी व्यवस्थाओं को विस्तार रूप दिया जाएगा। सुशील सेरडिया ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में दिवंगत सन्तोष देवी सिहाग बरजांगसर की स्मृति में तोलाराम सिहाग ने बालिका छात्रावास में एक कमरा निर्माण की घोषणा की जिसका उपस्थित सदस्यों ने आभार प्रकट किया। बैठक में पूर्व प्रधान दानाराम भाम्भू, समाजसेवी तोलाराम जाखड़, क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, पूर्व सरपंच श्रवणराम जाखड़, पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी, डॉ विवेक माचरा, भंवरलाल खिलेरी, सांवरराम महिया, मूलाराम खिलेरी, रेवंतराम दुसाद, चुनाराम, गिरधारीसिंह कस्वा, हरिराम नैण, रामचन्द्र गिला, गोपालराम गोदारा, हरिराम सारण, सहीराम सायच, राजकुमार डेलू, हनुमान महिया, भंवरलाल जाखड़, श्याम सारण सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे । छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भामू ने सभी का आभार प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाज के युवाओं को शिक्षा सुविधाएं देने पर चर्चा करते वरिष्ठजन।