Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में हो रहे सबसे बड़े धार्मिक आयोजन 108 कुंडीय विष्णु महायज्ञ में शामिल होने के लिए इच्छूक श्रृद्धालुओं द्वारा अपना पंजीयन करवाने का आज अंतिम दिन है। शहर में पहली बार हो रहे 108 कुंडिय महायज्ञ में प्रत्येक कुंड पर जहां लाखों रुपए का सामग्री एवं अन्य खर्च होगा लेकिन हवन में बैठने वाले श्रृद्धालू जोड़ों से मात्र 11 हजार रुपए का सहयोग लिया जाएगा। आयोजन के तहत बुधवार को जलयात्रा निकाली जाएगी। एक हजार से अधिक महिलाओं द्वारा जलयात्रा में भाग लिया जाएगा एवं आडसर बास के राम मंदिर से रवाना होकर भव्य शोभायात्रा के साथ यज्ञ स्थल ताल मैदान पहुंचेगी। शोभायात्रा में बैंड, ऊंट, घोडे आदि भी शामिल रहेगें। विदित रहे कि पगला बाबा के सानिध्य में हो रहे इस आयोजन के लिए भव्य पांडाल व यज्ञशाला सजाई गई है साथ ही भंडारे, प्रवास व प्रसाद की व्यवस्थाएं भी की गई है। जलयात्रा के बाद गुरूवार को अरणी मंथन किया जाएगा एवं दो लकड़ियों को आपस में घर्षण कर यज्ञ के लिए अग्नि प्राकटय किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन के लिए क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है एवं बड़ी संख्या में बाहर से भी पगला बाबा के श्रृद्धालू पहुंचे है। यज्ञ में बैठने के लिए अपना पंजीयन करवाने के इच्छुक श्रृद्धालू यज्ञ स्थल पर बाबा से मिल कर एवं 9257722010 पर सम्पर्क कर सकते है।