Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 दिसम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार स्थित उप जिला चिकित्सालय में सोमवार सुबह एक जेबकतरों की टोली पहुंच गई एवं दो से अधिक महिलाओं के पर्स पार कर लिए। हालांकी गनिमत रही कि चिकित्सालय में पहले भी हो चुकी घटनाओं के कारण चिकित्सालय स्टाफ मुस्तैद था एवं सीसीटीवी पर नजर रखे हुए था। चिकित्सालय में तीन संदिग्ध युवतियों को देख स्टाफ सीसीटीवी पर निगरानी रखने लगा एवं सीसीटीवी में पर्ची कटवाने के स्थान पर पर्स चोरी करते देख चिकित्सालय स्टाफ ने चोरी करने वाली युवती को पकड़ लिया। इसी दौरान चिकित्सालय में ही अन्य स्थान पर स्टाफ भागीरथसिंह की मुस्तैदी से एक युवती का पर्स चोरी करते हुए सीधा देख लिया एवं दूसरी चोर युवती को भी पकड़ा जा सका। पुलिस को बुला कर सख्ती से पुछताछ की गई तो दोनो से पर्स बरामद किए गए जिन्हें युवतियों ने पडा मिलने की बात कही। मौके पर पहुंचें एसआई बलवीरसिंह ने बताया कि प्राथमिक पुछताछ में तीनों युवतियों ने खुद को महाराष्ट्र निवासी एवं नाम पूजा, राधा, चांदनी बताया है। बाकी जानकारी जुटाई जा रही है। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो। https://www.facebook.com/sridungargarhtime/posts/835195445283050