Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2023-12-10 at 12.37.58
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसम्बर 2023। नेशनल हाईवे पर अभी अभी एक ट्रक एवं बोलेरो में आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर में बोलेरो में सवार चार जनें गंभीर रूप से घायल हो गए एवं वहीं दूसरी और ट्रक में आग लग गई। बोलेरो बीकानेर की और से श्रीडूंगरगढ़ आ रही थी एवं ट्रक बीकानेर की और जा रहा था। लखासर टोल व बेनीसर स्टैण्ड़ के बीच में हुई इस दुर्घटना के बाद मौके पर जाम की स्थिति हो गई एवं ट्रक में आग के कारण लोगों के वाहन निकल ही नहीं पाए। मौके पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस, नगरपालिका की दमकल, आपणो गांव सेवा समिति की दमकल, आपणो गांव सेवा समिति के कार्यकर्ता, भैरव भक्त मंडल के कार्यकर्ता, पालिकाध्यक्ष सहित पार्षद आदि भी पहुंचें एवं आग बुझाने व घायलों को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लेकर आया गया है। अधिक जानकारी के लिए बने रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ। देखें मौके के फोटो एवं निचे दी गई लिंक पर क्लिक कर देखें मौके का वीडियो। https://www.facebook.com/sridungargarhtime/posts/834519632017298

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धू धू कर जला ट्रक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई बोलेरो।