Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 दिसंबर 2023। 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद लगातार जनता बेसब्री से नए सीएम के साथ नई सरकार का इंतजार कर रही है। संभवतः राजस्थान में आज सीएम चेहरे की तस्वीर साफ हो जाएगी और इससे नए मंत्रीमंडल के गठन की तस्वीर भी कुछ साफ हो सकेगी। मंत्रीमंडल में बीकानेर जिले का प्रतिनिधित्व तो तय है कि क्योंकि जिले की जनता ने भाजपा की झोली में 7 में 6 सीटें डाली है। इनमें नए चेहरे को पद मिलने व संगठन से नजदीकी रिश्तों के फायदे मिलने की चर्चाओं में श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत का नाम भी चर्चा में शामिल हो गया है। लोकसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी द्वारा जातिगत समीकरणों को साधने की दृष्टि से भी सारस्वत का नाम मजबूती के साथ दावेदारी जता रहा है। श्रीडूंगरगढ़ में स्थानीय स्तर पर शुक्रवार शाम को चर्चाओं ने जोर पकड़ा है और लाल बत्ती श्रीडूंगरगढ़ आने की संभावनाएं जताई जा रही है। हालांकि नए विधायक अपने समर्थकों को पार्टी निर्णय का स्वागत करने व निर्णय में सहर्ष शामिल होने की बात कह रहें है। नए विधायक क्षेत्र में ही अपने संपर्कों के आयोजनों में शामिल हो रहें है। कुछ समर्थकों का कहना है कि ऊपरी सेटिंग परफेक्ट है और जैसे घर बैठे टिकिट आई थी वैसे ही लाल बत्ती भी आ सकती है। माना जा रहा है कि संगठन में निष्ठा व नजदीकियों का फायदा सारस्वत को मिल सकता है। संगठन की तरफदारी और ऊपरी संपर्कों का लाभ मिला तो पहली बार श्रीडूंगरगढ़ को सरकार में सीधी भागीदारी नसीब होगी। बहरहाल समर्थकों में चर्चा से जबरदस्त खुशी का माहौल है व वे सवामणी के प्रसाद की बोलवा कर रहें है।