Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

मोटरसाइकिल स्लीप होने से दो हुए चोटिल, तापड़िया ने निभाई मानवीयता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर आज सुबह गांव सातलेरा के पास स्थित जीएसएस के सामने एक नीलगाय के सामने आ जाने से एक मोटरसाइकिल असंतुलित होकर स्लीप हो गई। मोटरसाइकिल सवार दो जने चोटिल हो गए। गांव बिग्गा के निवासी प्रकाश तापड़िया अपनी पिकअप लेकर उधर से गुजर रहें थे। उन्होंने बाइक स्लीप होते देखी और तुरंत मौके पर पहुंचे। तापड़िया ने दोनो सवारों को दो तीन राहगीरों की मदद से पिकअप में चढ़ाया और उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां मेडिकल कर्मियों ने दोनों का ईलाज प्रारंभ किया। दोनों घायल सवारों ने तापड़िया का आभार जताया।
पल्स पोलियो के दूसरे चरण का प्रशिक्षण होगा 8 दिसबंर को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पल्स पोलियो अभियान 2023 के तहत दूसरा चरण उपखंड में प्रारंभ होने से पहले इससे जुड़े सभी चिकित्सा कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन आगामी 8 दिसबंर को किया जाएगा। उपजिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा प्रभारी डॉ एसके बिहाणी ने बताया कि द्वितीय चरण के लिए प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 8 दिसम्बर को उपजिला चिकित्सालय में आयोजित होगा जिसमें सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, सहायिका सहित इस कार्यक्रम में लगे सभी कार्मिकों को उपस्थित होकर अपना कार्य समझना है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेडिकल कर्मियों ने किया इलाज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोटरसाइकिल सवार दो जनों को बिग्गा निवासी प्रकाश तापड़िया ने पहुंचाया अस्पताल।