Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 नवंबर 2023। अपने खेत के दरवाजे के सामने ही एक किसान कार की टक्कर लगने से अकाल मौत का शिकार हो गया है। ये दुःखद खबर क्षेत्र के गांव लिखमीसर से आई है। सोमवार शाम 47 वर्षीय कुशलाराम पुत्र आदूराम कूकना गांव के निकट ही स्थित अपने खेत जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार उसके आगे ऊंट गाड़ा लेकर उसके बच्चे चल रहे थे। ऊंट गाड़ा खेत में चला गया और कुशलाराम को अपने खेत के दरवाजे के सामने ही पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। परिजन उसे पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेरूणा थाने के हेड कांस्टेबल महेश पीबीएम पहुंचे है व अब पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। गांव में इस दुःखद खबर से शोक की लहर छा गयी है।