Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 नवंबर 2023। क्षेत्र में आज दिनभर ठंडी हवाएं चली और नागरिकों ने खासी ठंडक महसूस की। देर रात आस पास हुई हल्की बूंदाबांदी ने ठंड बढ़ा दी है। पश्चिमी विक्षोभ का भी असर रहा और पहाड़ो पर गिरने वाली बर्फ ने भी मौसम को सर्द करने में सहयोग दिया है। आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहें और सूरज की राहत भरी किरणें नजर नहीं आई। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी कहीं कहीं बूंदाबांदी हुई। किसानों ने बताया कि गेंहू व चना की फसल में लाभ होगा वहीं मूंगफली नहीं निकाली है उन खेतों में अभी नुकसान की आशंका बढ़ गई है। अनेक किसानों ने मूंगफली निकालना प्रारंभ किया और उनका काम आज मौसम खराब होने के कारण रूक गया है। आज शाम पांच बजे मौसम विभाग द्वारा जारी येलो अलर्ट में एक दर्जन जिलों में बरसात की संभावना जताई है। इनमें झुंझुनू, दौसा, भरतपुर, धोलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, कोटा, झालावाड़, टोंक, बूंदी, भीलवाड़ा, हनुमानगढ़ जिलामें में मेघगर्जना के साथ हल्की बरसात की संभावना जताई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर में हुई हल्की बरसात, दिन भर पूरे अंचल में छाए रहें बादल।