Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 नवबंर 2023। पुरानी रंजिश में शनिवार को एक युवक के वोट देकर निकलने पर उसे गाड़ी से टक्कर मारने का प्रयास करने के आरोप में 6 जनों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। गांव कुनपालसर निवासी 38 वर्षीय छोटूराम पुत्र भंवरलाल जाट ने पुलिस को बताया कि शनिवार को दोपहर करीब सवा एक बजे गांव के सरकारी स्कूल में वोट देकर निकला और स्कूल के सामने ही खड़ा था। तभी इसी गांव के आरोपी रामलाल पुत्र पुरखाराम जाट ने उसे जान से मारने के लिए बोलेरो गाड़ी से टक्कर मारने का प्रयास किया। उसने बताया कि वह दो कदम पीछे हट गया और मेरे पास खड़ा छोटूराम पुत्र तुलछाराम नाई के टक्कर लग गई जिससे वह चोटिल हो गया। रामलाल के भाई नानूराम व जगदीश तथा उसके पिता पुरखाराम पुत्र पन्नाराम जाट सहित रूपाराम पुत्र कानाराम नायक, जगदीश का भांजा राकेश हाथ में लाठियां व लोहे के सरिए लेकर आए और मुझे एलानियां धमकी देने लगे। मेरे शोर मचाने पर आस पास में खड़े लोगों ने आरोपियों को दकाला तो वे मौके से चले गए। उसने बताया कि आरोपियों ने जनवरी 2023 को भी मारपीट की थी जिसका मुकदमा भी चल रहा है और इसी रंजिश में जान से मारने की नियत से गाड़ी की टक्कर मारने की कोशिश की। पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल आवड़दान को दे दी गई है।