Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 नवम्बर 2023। गांवो व शहरों में जन संपर्क सभाएं लगभग पूरी होने के बाद अब प्रत्याशी अलग अलग इवेंट करने में जुटे हुए है। इसी क्रम में निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति शर्मा के समर्थन में बुधवार को कस्बे में युवा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। प्रीति के चुनाव कार्यालय में सुबह 11.15 बजे से आयोजित हो रहे इस सम्मेलन में श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित गांवो से भी बड़ी संख्या में युवा भाग लेंगे। सम्मेलन में क्षेत्र में युवा प्रत्याशी के रूप में मैदान में आई निर्दलीय प्रीति शर्मा युवाओं से रूबरू होंगी और राजनीति में युवा विषय पर उद्धबोधन देगी। सम्मेलन को पूर्व विधायक किशनाराम नाई सहित समाजसेवी जुगलकिशोर तावनियाँ सहित प्रीति के पक्ष में प्रचार में जुटे नेता, सामाजिक कार्यकर्ता भी संबोधित करेंगे।