Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2023-11-21 at 19.30.32
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 नवबंर 2023। बड़े दलों व मंझे हुए प्रत्याशियों के बीच रालोपा व बसपा के युवा नेता भी अपनी पूरजोर तरीके से ताल ठोक कर चुनावी मैदान में संघर्ष कर रहें है। साथ ही निर्दलीय मनोज सारस्वत, ईश्वरचंद चौरडिया, नारायण सुनार, सांवतसिंह खिलेरी आदि भी अपने अपने स्तर पर वोट मांग रहे है।

माचरा के लिए जबरदस्त जोश, युवाओं में क्रेज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी एवं आजाद समाज पार्टी के गठबंधन के प्रत्याशी विवेक माचरा के लिए भी गांवों में जबरदस्त जोश एवं युवाओं में क्रेज देखा जा रहा है। माचरा की जनसम्पर्क सभाओं में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे है। जिन्हें संबोधित करते हुए माचरा ने अपने पांच सालों के दौरान लगातार किए गए संघर्षों की याद दिलाई एवं साहब नहीं साथी चुनने का आह्वान किया। माचरा का ग्रामीण दौरे के दौरान भव्य स्वागत भी विभिन्न तरीकों से किए जा रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गावं मोमासर में ग्रामीणों को संबोधित करते विवेक माचरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांवों में माचरा का हो रहा है भव्य स्वागत, युवाओं में क्रेज।

राजेन्द्र बापेऊ ने की आधा दर्जन गांवों में सभाएं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज बसपा प्रत्याशी राजेन्द्र मेघवाल बापेऊ ने आधा दर्जन गांवो में चुनावी सभाओं का आयोजन किया और बड़े राष्ट्रीय दलों को जनता को लूटने वाले दल बताए। राजेन्द्र ने कहा कि अब समय आ गया है कि बहुजन समाज एकजुट होकर अपनी ताकत का परिचय देवें जिससे बड़ी पार्टियों को उनका महत्व समझ आ सकें और वे उनके हक की आवाज को उठा सकें। राजेन्द्र मंगलवार को समर्थकों के साथ गांव बिग्गा, लखासर, हेमासर, झंझेऊ, जोधासर व राजपुरा पहुंचे और चुनावी सभाओं का आयोजन कर अपने पक्ष में वोट मांगे। ग्रामीणों ने उनका स्वागत सम्मान करते हुए वोट का आश्वासन भी दिया। वहीं रालोपा के प्रत्याशी डॉ विवेक माचरा भी गांवो में धुंआधार प्रचार में जुटे है। माचरा की सभाओं में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हो रहें है। माचरा अपने संघर्ष के नाम पर वोट मांग रहें है और सदैव साथ निभाने का वादा भी कर रहें है। अन्य निर्दलीय प्रत्याशी भी अपने पक्ष में प्रचार करने में जुटे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बसपा प्रत्याशी राजेन्द्र बापेऊ को घाेड़ी पर चढ़ा कर किया जा रहा है स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में राजेन्द्र बापेऊ की सभा में मौजूद ग्रामीण।