Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 23 जुलाई 2020। बोर्ड परिक्षाओं में अंकों का तनाव बच्चों पर किस कदर हावी है इसका दुष्परिणाम गुरूवार सुबह श्रीडूंगरगढ़वासियों को देखने को मिला। कस्बेवासियों को गुरूवार सुबह जब सामाजिक कार्यकर्ता अरूण पारीक एवं पार्षद दुर्गादेवी पारीक की 16 वर्षीया पुत्री निधि पारीक द्वारा 12वीं बोर्ड परीक्षा में कम अंक आने से तनावग्रस्त होकर आत्महत्या करने की खबर मिली तो हर कोई हतप्रभ रह गया। हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार गुर्जर ने बताया कि बालिका गुरूवार सुबह 7 बजे तक छत पर सामान्य दिनचर्या में थी एवं बाद में अपने कमरे में जाकर कपडे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। परिजनों को पता लगने पर तुरंत चिकित्सालय लेकर आए। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। एवं इस संबध में मृतका के बडे भाई आनंद पारीक ने मर्ग दर्ज करवाई है। मर्ग में परिजनों ने पुलिस को बताया कि निधि कम अंक आने से अवसाद में थी व परिजनों ने इस संबध में कई बार उससे समझाईश भी की थी। मृतका के पिता अरूण पारीक सामाजिक कार्यकर्ता एवं इनके बडे भाई रामेश्वरलाल पारीक पूर्व पालिकाध्यक्ष के रूप में एवं आशाराम पारीक राष्ट्रवादी संगठनों में वरिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में शहर के सामाजिक सरोकारों से जुडे रहते है। पारीक परिवार की बालिका द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद पूरे शहर में शोक की लहर है।