Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवम्बर 2023। भाजपा का चुनाव प्रचार अब पूरी तरह से पार्टी की विचारधारा पर केन्द्रीत हो गया है एंव केन्द्रीय स्तर के नेताओं ने पार्टी एवं विचारधारा को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में रविवार को केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सारस्वत के लिए वोट मांगें, वहीं सोमवार को सारस्वत बीकानेर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड़ शो में शामिल होगें और इसी क्रम में मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा श्रीडूंगरगढ़ पहुंच कर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का काम करेगें। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से, देखें फोटो एवं वीडियो।

मोदी की योजनाओं की गहलोत पुरस्गारी भी सही कोनी कर-मेघवाल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवबंर 2023। शनिवार को केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत के पक्ष में प्रचार करने श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और गांव धीरदेसर चोटियान में जनसम्पर्क सभा में शामिल हुए। जनसम्पर्क सभा में मंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि “माल तो है मोदी का और पुरस्गारी कर गहलोत, और बा भी सावल आव कोनी”, इस पर ग्रामीणों ने खूब तालियां बजाई। अर्जुनराम ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र मोदी गारंटी है और राजस्थान की तस्वीर बदल देगा। एक एक कच्चे घर को पक्का मकान बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम आवास के साथ सीएम आवास योजना लाई जाएगी और इसके लिए प्रदेश में डबल इंजन की सरकार जरूर होनी चाहिए। अर्जुनराम ने उत्तरप्रदेश को उदाहरण देते हुए कहा कि सुरक्षा व आमजन, युवा, किसान, महिला के विकास के लिए अब राजस्थान की बारी भाजपा सरकार लाने की है। उन्होंने मोदी को मजबूत करने का नारा बुंलद करते हुए भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत के लिए वोट मांगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने मांगें सारस्वत के पक्ष में वोट, बोले यह जीत मेरी जिम्मेदारी।

सारस्वत पहुंचे 6 गांवो में, मांगे वोट, मोदी को मजबूत करने का आह्वान, समर्थकों में उत्साह।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत का काफिला आज क्षेत्र के गांव हेमासर, सालासर, पुदंलसर, सोनियासर शिवदानसिंह, धीरदेसर चोटियान, शीतलनगर गांवो में पहुंचा। सारस्वत ने भी संकल्प पत्र की योजनाओं को गिनवाते हुए मतदान का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की एकता व अखंडता के लिए भाजपा व मोदी सरकार ही जरूरी है। सारस्वत ने कहा कि भाजपा सरकार ने आमजन का गौरव सदैव बढ़ाया है और सभी योजनाएं जन जन को लाभ देने वाली है और प्रदेश की जनता को केंद्र की सरकार से जोड़ कर क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करने के लिए वोट देना है। सारस्वत के साथ दौरे में शामिल भाजपा नेताओं ने क्षेत्र में समस्याओं का अंबार बताते हुए कहा कि अब जरूरत है जनता को उनका हक मिले और इसके लिए वोट भाजपा को देना होगा। धूमधाम से सभी गांवो में फूलामालाओं व साफा पहना कर सारस्वत का स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण सभाओं में मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांवों में सारस्वत के पक्ष में वोट मांगते भाजपा नेता।

शामिल होगें मोदी के रोड़ शो में, कल आएगें नड्डा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवम्बर 2023। क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में केन्द्रीय नेतृत्व के आने से खासा जोश है एवं सोमवार को बीकानेर आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड़ में श्रीडूंगरगढ़ प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत भी कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होगें। वहीं मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगें एवं रोड़ शो कर कार्यकर्ताओं में और अधिक जोश भरेगें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा इन सभाओं का लाईव प्रसारण किया, आप भी नीचे दी गई इन फेसबुक लिंक्स पर क्लिक कर वीडियो देख सकते है।

गांव हेमासर से सभा का वीडियो – https://fb.watch/opoVu4ge3w/?mibextid=ZbWKwL

गांव पुदंलसर से सभा का वीडियो – https://fb.watch/oprlmRFyoF/

गांव सालासर से सभा का वीडियो – https://fb.watch/optOu1_NIp/?mibextid=ZbWKwL

गांव धीरदेसर चोटियान में केन्द्रीय मंत्री ने मांगें वोट, देखें वीडियो – https://fb.watch/opJw-pY2dO/?mibextid=ZbWKwL

श्रीडूंगरगढ़ शहर के वार्ड 28 में जनसभा का वीडियो – https://fb.watch/opSY_OzSiX/