Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवम्बर 2023। बीकानेर जिला माहेश्वरी युवा संगठन का पुर्नगठन रविवार को श्रीडूंगरगढ़ माहेश्वरी युवा संगठन के तत्वाधान में हुई बैठक में किया गया। बैठक में जिले भर से सभी ब्लाक स्तर के युवा संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए एवं समाज के वरिष्ठजनों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से जिला युवा संगठन का पुर्नगठन किया गया। वरिष्ठ नागरिक रामचंद्र राठी की अध्यक्षता में शुरू हुई इस बैठक में चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी माहेश्वरी सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय करनाणी एवं ताराचंद भूतड़ा ने निभाई। करनाणी एवं भूतड़ा ने बताया कि जिला युवा संगठन में अध्यक्ष पद पर आनंद बिहानी को एवं मंत्री शुभम राठी को चुना गया। इस मौके पर समाजसेवी ओमप्रकाश राठी ने युवाओं को समाजहित में सक्रिय होने एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए समय नियोजित करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर श्रीडूंगरगढ़ युवा संगठन के अमित कर्वा, राधेश्याम सोमाणी, नोखा युवा संगठन के केशव कर्वा, पंकज भट्ड, बीकानेर शहर युवा संगठन के रोहित पचीसिया, श्रीडूंगरगढ़ माहेश्वरी सभा के नारायण कलानी सहित समाज के कई लोगों की मौजूदगी रही। युवा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सुनील झंवर एवं महामंत्री किशन लोहिया, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य कमल राठी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सगंठन में सक्रिय रह कर समाज सेवा की गतिविधियों के बारे में प्रेरित किया।