Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवम्बर 2023। शनिवार सुबह सुबह क्षेत्र में राजनैतिक हलचल देखने को मिली है। यहां राहुल-प्रियंका सेना से जुड़े कांग्रेस किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामेश्वरलाल जाखड़, गांव बिग्गाबास रामसरा से कांग्रेस कार्यकर्ता, गांव गुंसाईसर इंदपालसर से कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंचें है एवं भाजपा की सदस्यता स्वीकार करते हुए भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील कर रहे है।

रीड़ी के रामेश्वर जाखड़ ने ज्वाईन की भाजपा, बढ़ा सारस्वत का कारवां।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवम्बर 2023। कांग्रेस के संगठन राहुल-प्रियंका सेना से जुड़े कांग्रेस किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गांव रीड़ी के किसान नेता रामेश्वरलाल जाखड़ ने शनिवार सुबह भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत के कार्यालय पहुंच कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है एवं भाजपा को जिताने की अपील की है। जाखड़ के साथ गांव रीड़ी से कई कार्यकर्ता भी भाजपा कार्यालय पहुंचें एवं भाजपा के जयकारे लगाए। कॉंग्रेस से भाजपा में शामिल भाजपा के चुनाव कार्यालय में पहुंचनें पर जाखड़ को पार्टी का दुपट्‌टा पहना कर भाजपा परिवार में स्वागत किया। विदित रहे कि कांग्रेस में लंबे समय से सक्रिय जाखड़ की नियुक्ति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र झूरिया ने गत 23 सितम्बर को ही जिलाध्यक्ष पद पर की थी। जाखड़ के भाजपा की सदस्यता स्वीकार करने के दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे एवं इससे चुनाव में पार्टी और मजबूत होने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी से रामेश्वरलाल जाखड़ हुए भाजपा में शामिल।

बिग्गाबास रामसरा से पहुंचें ये कांग्रेसी, भाजपा में हुए शामिल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार को गांव बिग्गाबास रामसरा से पूर्णाराम जाखड़, हनुमान नाई, मांगूसिंह,  गंगाराम जाखड़ आदि कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंचें एवं भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। करीब 50 कार्यकर्ताओं का समूह गांव बिग्गाबास रामसरा से भाजपा कार्यालय पहुंचा है एवं गांव में पार्टी मजबूत होने की बात कही। इन सभी का स्वागत भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुपट्टा पहना कर किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गाबास रामसरा के कार्यकर्ताओं ने भी की भाजपा की सदस्यता ग्रहण।

भादू ने भी पहुंचे भाजपा कार्यालय।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव इंदपालसर गुंसाईसर के निवासी गोपालराम भादू ने भी भाजपा कार्यालय पहुंच कर भाजपा ज्वाईन की है। बताया जा रहा है कि गोपालराम भादू कांग्रेसी नेता मूलाराम भादू के परिवार में भाई है। भादू का पार्टी कार्यालय में दुपट्‌टा पहना कर स्वागत किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंदपालसर गुंसाईसर के गोपालराम भादू का भाजपा में स्वागत करते पार्टी कार्यकर्ता।