Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 नवम्बर 2023। 11वीं में पढ़ने वाली 17 वर्षीय नाबालिग बालिका का अपहरण कर तीन हैवानों ने सामूहिक दुष्कर्म करने एवं दुष्कर्म के दौरान बालिका के अश्लील फोटो खींच लेने, उन्हें वायरल करने के नाम पर उससे रूपयों की मांग करने की शर्मसार घटना क्षेत्र से सामने आई है। मोमासर निवासी आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने या पुलिस कार्रवाई करने पर फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए 50 हजार रुपए देने की मांग कर उसे ब्लैकमेल भी किया। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने खेत में परिवार के साथ रहती है एवं खेत से दो किमी दूर गांव में स्थित स्कूल की 11वीं कक्षा में पढ़ती है। गत 7 नवम्बर को पीड़िता अपने स्कूल से खेत में बने अपने घर आ रही थी। रास्ते में ही आरोपियों का खेत है जिसके पास पहुंचते ही आरोपियों ने पीडिता का रास्ते से अपहरण कर खेत में बने कमरे में ले गए जहां बदूंक की नोक पर तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसके फोटो वायरल करने की धमकी दी। आरोपियों ने पीडिता के भाई को गत 15 नवम्बर को फोन कर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए 50 हजार रुपए मांगें। इसके बाद परिजनों को घटना का पता चला व पीड़िता के पिता ने शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट एवं सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीओ गोमाराम जाट को दी गई है।