Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 नवबंर 2023। भारत का इतिहास गवाह है कि यहां के लोगों ने सक्षम महिला द्वारा किए गए सुशासन की सदैव कद्र करते हुए साथ दिया। इस बार पहली बार श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक महिला ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की है। मुझे विश्वास है कि जनता भी साथ व आशीर्वाद देकर अपनी जिम्मेदारी आगे बढ़कर निभाएगी। ये बात आज निर्दलीय उम्मीदवार प्रीति शर्मा ने क्षेत्र वासियों ने कही। शर्मा ने सभाओं में उपस्थित लोगों को भरोसा दिलवाते हुए कहा कि श्रीडूंगरगढ़ की आम जनता को सरकारों की विकास गंगा में भागीदार बनाना और योजनाओं में आया एक एक रूपया जनकल्याकारी कार्य में खर्च करना ही हमारा उद्देश्य होगा। शर्मा आज समर्थकों के साथ क्षेत्र के गांव गुंसाईसर बड़ा, जालबसर, बीरमसर, सुरजनसर, लाखनसर, आडसर के बाद गांव मोमासर पहुंची। मोमासर में अनेक युवतियों ने उन्हें दुपट्टा ओढाकर स्वागत किया। सभी गांवो में प्रीति का स्वागत सम्मान किया गया। शाम को प्रीति ने शहर के वार्डों में जनसंपर्क किया व नागरिकों से अपने पक्ष में वोट मांगे। दौरे के दौरान उनके ससुर व समाजसेवी जुगलकिशोर तावनिया सहित अनेक समर्थक साथ रहें व प्रीति के पक्ष में मतदान की अपील की।