Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 नवम्बर 2023। कांग्रेस प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा ने गुरूवार को क्षेत्र के 16 गांवों में जनसभाएं आयोजित कर वोट मांगें। इन गांवों में गोदारा का भव्य स्वागत, अभिनंदन हुआ। गोदारा का दौरा गांव सालासर से शुरू हुआ एवं गांव बाना पहुंचा तो सैंकड़ो ट्रेक्टरों पर किसानों ने उनका रैली के साथ स्वागत किया। यहां पर हुई सभा में ग्रामीणों ने फूलों की बड़ी माला से गोदारा का अभिनंदन किया। पूरे गांव की ओर से पूरे सहयोग का आश्वासन देते हुए मौजिज ग्रामीणों ने उन्हें साफा पहनाया। यहां से काफिला गांव रीड़ी पहुंचा जहां गांव से दो किलोमीटर पहले से ही ट्रैक्ट्ररों का काफिला उनके स्वागत में खड़ा रहा। मार्ग में आने वाली आइल मील से लेकर गांव में आयोजन स्थल तक ग्रामीणों ने स्वागत जुलूस निकाला एवं जगह जगह भव्य अभिनंदन किया। समर्थकों ने बैंड बाजे के साथ लोडर से पुष्पवर्षा की कार्यक्रम सभा में भी पूर्व विधायक का स्वागत किया गया। यहां से गोदारा गांव धर्मास, हथाणा जोहड़, इंदपालसर बड़ा, इंदपालसर सांखलान, इंदपालसर राईकान, इंदपालसर हीरावतान, इंदपालसर गुंसाईसर, अमृतवासी, बिग्गाबास रामसरा, बिग्गा, अभयसिंहपुरा, जैसलसर, सातलेरा गांवो में पहुंचें। इन गांवो में आयोजित हर सभा में बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। गांव इंदपालसर बड़ा में माकपा की टिकट पर पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ने वाले डूंगरराम नायक ने गोदारा के कार्यक्रम में उन्हें सर्मथन देते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। गोदारा ने पार्टी का दुपट्टा एवं साफा पहना कर नायक का पार्टी में स्वागत किया और समर्थकों ने जमकर नारे लगाए। आप भी कांग्रेस प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा की विभिन्न सभाओं देखें विभिन्न फोटो-