Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 नवम्बर 2023। दीपावली पर्व के दौरान दो दिनों तक क्षेत्र में प्रचार अभियान थमा रहा और मंगलवार को दो दिनों की कसर निकालते हुए सभी प्रत्याशियों ने पूरे दम खम से अपने चुनाव सम्पर्क दौरे किए। भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत ने जहां 11 गांवों में व शहर में तीन जगहों पर सभाएं आयोजित की एवं निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति शर्मा ने 10 गांवों व शहर में एक जगह पर सभा आयोजित की। वहीं दूसरी और कांग्रेस प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा ने भी मंगलवार से अपने दौरे शुरू किए। कई दिनों तक शोक सभा के बाद माकपा प्रत्याशी गिरधारीलाल महिया ने भी मंगलवार से पुन: प्रचार अभियान की कमान थामी है। पढ़ें सभी प्रत्याशियों की सामूहिक खबर।

गोदारा ने सरकार रिपीट करवाने का किया आह्वान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा ने भी मंगलवार से अपने चुनावी जनसम्पर्क अभियान की शुरूआत पूनरासर बाबा के धोक लगाने के साथ कर दी है। गोदारा ने मंगलवार को पूनरासर, राजपुरा, माणकरासर, बींझासर, लोढेरा, गुंसाईसर बड़ा, डेलवां, लाधडिया, जालबसर, बीरमसर, उदरासर, धोलिया, सुरजनसर, उदासर चारणान, लाखनसर एवं आडसर में जनसम्पर्क सभाओं का आयोजन किया। उन्होंने कांग्रेस की सरकार रिपीट कर योजनाओं का सतत लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान हरिराम बाना, मूलाराम भादू, सुरजमल भूंवाल, पूनमचंद नैण, विमल भाटी, राधेश्याम सिद्ध, हेतराम जाखड़, मास्टर प्रभूराम बाना, धाई देवी, कोड़ाराम भादू, हरिराम गोदारा सहित क्षेत्र के सभी कांग्रेसी नेता, कार्यकर्ता एवं अनेक समर्थक उनके साथ रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों से सर्मथन की अपील करते कांग्रेस प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा।

महिया ने प्रारंभ किया चुनावी अभियान, इन गांवों में मांगे वोट।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माकपा प्रत्याशी गिरधारीलाल महिया के सगे दामाद की असामयिक मृत्यु के कारण महिया कई दिनों से प्रचार सभाओं से दूर रहें। वे आवास पर ही शोक सभा में बैठे रहें और दीपावली के बाद अब कार्यकर्ताओं के आग्रह पर मंगलवार से जनसभाओं में शामिल होना पुनः प्रारंभ कर दिया है। महिया आज मंगलवार को गांव सांवतसर, लिखमीसर उतरादा, कल्याणसर पुराना, ऊपनी, कल्याणसर नया, जाखासर नया, जाखासर पुराना, केऊ छोटी, केऊ बड़ी, बापेऊ, राजेडू व लिखमीसर दिखणादा में पहुंचे व जनसम्पर्क सभाओं का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकाल के दौरान करवाए गए कार्यों को गिनवाया और पुन: मौका देने पर ईमानदारी के साथ क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाई देने की बात कही। महिया के स्वागत में गांवों में बड़ी संख्या में किसानों व ग्रामीणों की मौजूदगी रही एवं किसान एकता का नारा बुलंद करने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिया की जनसभाओं में उमड़ रही है भारी भीड़, किसान एकता का नारा बुंलद।

रालोपा के माचरा जुटें दौरों, जमा हो रही भीड़।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रालोपा प्रत्याशी विवेक माचरा ने मंगलवार को गांव बाना में जनसम्पर्क सभा कर वोट मांगें। यहां युवा ग्रामीणों ने माचरा का स्वागत, अभिनदंन करते हुए साथ देने का संकल्प करते नजर आए। माचरा की सभाओं में ग्रामीणों की खासी भीड़ उमड़ रही है जिससे स्थापित नेताओं की चिंता बढ़ रही है। बता देवे रालोपा टीम कल होने वाली सभा की तैयारी में जुटी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना में ग्रामीणों को संबोधित रालोपा प्रत्याशी विवेक माचरा।

बसपा, निर्दलीय, अभिनव राजस्थान का प्रचार अभियान जारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बसपा प्रत्याशी राजेंद्र कुमार ने सांवतसर, बादनूं, कुचौर अगुणी, आथूणी, साधासर, लालमदेसर बड़ा, छोटा, लिखमीसर उतरादा व दिखणादा में वोट मांगें व पिछड़े वर्ग से एकजुट होने का आह्वान किया। निर्दलीय प्रत्याशी नारायण सुनार ने कस्बे के वार्ड 29 एवं 36 में घर-घर जाकर अपने सम्पर्कों की बात कहते हुए वोट देने की अपील की। निर्दलीय प्रत्याशी मनोज सारस्वत व अभिनव राजस्थान पार्टी के प्रत्याशी श्रवणसिंह पुदंलसर ने भी अपने-अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर जनसम्पर्क किया एवं वोट मांगें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बसपा प्रत्याशी की सभाओं में भी भारी भीड़, लग रहे है कई कयास।