Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2023-11-11 at 21.49.09
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवबंर 2023। दीपावली के त्योहार पर पटाखों व दीप जलाने के दौरान पूरी सावधानी बरतें और त्योहार सुरक्षित ढंग से मनावें। वहीं कहीं कोई आपातकाल हो तो आप आपणो गांव सेवा समिति के फोन नम्बर 8455818181 पर तुरंत सूचना देवें। समिति के अध्यक्ष मनोज डागा ने बताया कि दीपावली त्योहार के लिए सेवादारों की क्विक रेस्पॉन्स टीम का गठन किया है। जिसमें सेवादार तय समयानुसार अपनी सेवाएं देंगे। सेवादार शनिवार व रविवार को देर रात तक उपजिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ में अलर्ट मोड पर तैनात रहेंगे। समिति द्वारा फायर फाइटर वाहन भी तैयार कर ली गई है जिससे आगजनी की अप्रिय घटना से तुरंत निपटा जा सकें। डागा ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि दीपावली सुरक्षित ढंग से मनावें व इंमरजेंसी होने पर तुरंत सूचना जरूर देवें।