Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-11-11 at 22.04.56
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवबंर 2023। चुनावी रंगत पर दीपावली के त्योहार की रौनक हावी हो गई है और आज नागरिक अपने घर परिवार के साथ दीपावली के पूजन की तैयारियों में जुटे नजर आए। भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत ने अपनी टीम से महाजनसंपर्क अभियान को गति देने की बात कही। सारस्वत ने बताया कि सभी भाजपा कार्यकर्ता बूथ, गांव व वार्ड पर संपर्क में जुटें है। सारस्वत ने एक एक कार्यकर्ता को अपने बूथ के एक एक घर तक पहुंचने में व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनहितकारी सरकार से राज्य की सरकार को जोड़ने के लिए मतदान करवाने की बात कही। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा के कार्यालय में दिन भर रौनक नजर आई। गोदारा ने व्यक्तिगत जनसंपर्क में जुटे रहें और ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से बैठकें कर अपनी चुनावी रणनीति को गति दे रहें है। आज कांग्रेस कार्यालय में आए प्रदेश सचिव श्रवण मीणा ने कार्यकर्ताओं को बूथ पर एक्टिव होने व बूथ संभालने की जिम्मेदारी दी। माकपा प्रत्याशी गिरधारीलाल महिया के समर्थकों ने जन आशीवार्द यात्रा जारी रखते हुए ग्रामीण संपर्क पर निकले। महिया समर्थकों की टोली गांव बाना, सालासर, रीड़ी, धर्मास, इंदपालसर बास, अमृतवासी, अभयसिंहपुरा, जैसलसर, सुरजनवासी गांवो में पहुंची। इन गांवो में गांव की चौपालों पर सभाओं का आयोजन किया। सभाओं में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। वक्ताओं ने महिया की छवि की बात करते हुए वोट मांगे। निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति शर्मा ने आज गांव कितासर, जैसलसर, भैरूंसिंह बास, इंदपालसर बड़ा, राईकान, सांखलान व हीरावतान, गुसाईंसर, हथाना जोहड़ गांवो में दौरा किया। शर्मा ने वोट मांगते हुए क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान उनके पूर्व विधायक किसनाराम नाई, जुगलकिशोर तावणियां, आशीष जाड़ीवाल, दिलीपसिंह राजपुरोहित, जिज्ञासु सिद्ध, संपत सारस्वत सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहें। वहीं बता देवें गत पांच वर्षों में युवाओं के साथ सभी संघर्षों में नजर आने वाले रालोपा प्रत्याशी डॉ विवेक माचरा ने आज एक दर्जन से अधिक गांवो में पहुंच कर जनसंपर्क किया। माचरा ने गांव पूनरासर, राजपुरा, मणकरासर, गुसाईंसर बड़ा सहित अनेक गांवो में जनसंपर्क करते हुए वोट मांगे। माचरा ने गत पांच वर्षों में किए संघर्ष को गिनवाया व युवा को सपोर्ट करने की बात कही। उनके साथ अनेक युवा भी नजर आए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिया समर्थकों ने गांवो की चौपाल पर की सभाएं, पहुंचे अनेक गांवो में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति शर्मा ने किया गांवो का दौरा, पूर्व विधायक किसनाराम नाई सहित मौजूद रहें अनेक समर्थक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रालोपा प्रत्याशी डॉ विवेक माचरा ने याद दिलाया संघर्ष, मांगे वोट।