Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-11-11 at 20.11.26
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवंबर 2023। प्रजापति समाज ने आज दीपावली की पूर्व संध्या पर 1100 दीपक प्रज्ज्वलित किए व सनातन संस्कृति में शुभ माने जाने वाले चिह्न दीपमालाओं से सजाए। युवाओं व बालिकाओं ने श्रीराम, ऊँ, स्वस्तिक बनाएं और सामूहिक प्रार्थना करते हुए श्रीडूंगरगढ़ के लिए दीपावाली शुभ रहने की कामना की। प्रजापति छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में समाज के मौजिज लोग पहुंचे। राजस्थान कुम्हार कुमावत महासभा के उपाध्यक्ष रमेश बासनीवाल ने बताया कि समाज की युवा शक्ति को 1100 दीप जलाकर वातावरण व संस्कृति के शुभ अनुकरण की सीख दी गई है। वहीं पूरे अंचल में समृद्धि की कामना करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं सभी को दी गई है। गोरधन प्रजापत की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में प्रजापति समाज के बुजुर्गों सहित अनेक नागरिकों ने भाग लिया व आयोजन की सराहना की।

5100 दीपक जलाकर सजाई भारत की दीपमाला।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव तोलियासर में स्थित गणेश मंदिर में आज दीपावली की पूर्व संध्या पर 5100 दीपक जलाए और क्षेत्र में खुशहाली की प्रार्थना की गई। मंदिर में भगवान गणेश का विशेष पूजन अर्चना कर भारत का मानचित्र बनाकर दीपमाला सजाई गई। मंदिर कमेटी के गणेश राजपुरोहित, राजूसिंह राजपुरोहित सहित युवा बाबूसिंह, रामदेव सिंह, लखवीर सिंह, गिरधारीसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। सभी ने सामूहिक गणेश आरती में भाग लिया व जयकारे लगाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर के गणेश मंदिर में सजाई 5100 दीपों की दीपमाला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रजापति छात्रावास में किया आयोजन, जलाएं 1100 दीपक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी के लिए शुभ व कल्याण की कामना की गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाज के अनेक युवा व बालिकाएं महिलाएं हुई शामिल, जलाएं दीप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बनाएं शुभ चिह्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में समाज के युवाओं ने जलाए दीपक।