Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 नवबंर 2023। एक काश्तकार किसान की ढाणी में आग लगने से किसान को बड़ा नुकसान होने की घटना मंगलवार दोपहर गांव लोढ़ेरा में हुई है। गांव की उत्तरादी रोही में स्थित राजूराम पुत्र भंवरलाल सियाग के खेत पर ढाणी बनाकर रहने वाले काश्तकार तोलूराम पुत्र नानूराम नायक की ढाणी में उसकी पत्नी व दोहिती आज दोपहर 3.30 बजे चाय बनाने ढाणी में गई। अचानक झोंपड़ी में लगी सींको ने आग पकड़ ली और किसान पत्नी का ध्यान जाने से पहले आग तेज हो गई। तोलूराम सहित उसके दो पुत्र व एक बहू खेत में मूंगफली कटाई का कार्य कर रहें थे। आग देखकर वे दौड़ कर आए तब तक आग ने भयानक रूप ले लिया। परिवार ने बुझाने का प्रयास किया परंतु आग काबू में नहीं आई। पड़ौस में स्थित खेत से राजूराम ने जीएसएस फोन कर त्वरित बिजली मांगी और पानी चलाया। आस पास की ढाणी से अनेक किसान एकत्र हो गए व आग बुझाने के प्रयास किए। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया परंतु तब तक तोलूराम की गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाख हो गया। घर का सारा सामान ढाणी में ही रखा था और कपड़े, बिस्तर, अनाज सहित सोने चांदी के गहने जलकर खाख हो गए। भारी मन से तोलूराम ने बताया कि पास ही एक बारानी खेत काश्त कर उसके परिवार ने ग्वार की उपज ली थी। एक दिन पहले ही वह ग्वार बेचकर नगदी रूपए लेकर आया और आज करीब 40 हजार की नगदी भी आग की भेंट चढ़ गई। आस पास के किसानों ने सरपंच सहित प्रशासन को सूचना दी और किसान की मदद करने की मांग की है।