Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 नवबंर 2023। आज सुबह गांव लखासर से एक 20 वर्षीय मंदबुद्धि युवक की जांच के लिए उसके पिता उसे उपजिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ लेकर पहुंचे। पिता लिखमाराम भूकर पर्ची कटवाने गए इतने में पीछे से युवक ओमप्रकाश लापता हो गया। युवक बोल नहीं पाता है और उसके पिता बुरी तरह से परेशान हो गए है। पिता ने पाठकों से मदद की अपील की है। वे अपने दूसरे पुत्र सुभाष के साथ मिलकर पिछले करीब चार घंटे से मुख्य बाजार, कालूबास व मोमासर बास की गलियों में युवक की तलाश कर रहें है। लखासर सरपंच प्रतिनिधि गोरधन खिलेरी ने टाइम्स के सभी पाठकों से मदद की अपील करते हुए युवक के कहीं नजर आने पर उसे रोककर बिठा लेने के साथ ही 9001014766 या 6377990296 पर सूचना देने की बात कही है। युवक कहीं नजर आए तो आप भी परेशान पिता की मदद का प्रयास जरूर करें।