Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 नवबंर 2023। क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। रविवार को रात 8 बजे माँ की अनुपस्थिति में एक युवक अवैध रूप से घर में घुसा और 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका के विरोध करने पर उसे जबरन उठाकर अंधेरे में ले गया। बालिका के चिल्लाने पर आरोपी युवक ने उससे मारपीट करते हुए चोट पहुंचाई और छोड़कर भाग गया। कुछ ही देर में माँ घर पहुंची तो पीड़िता ने माँ को सारी बात बताई। माता को गुस्सा आया तो वह ओलमा देने निकल पड़ी। पड़ौस की दुकान पर आरोपी युवक मिला तो उसे खरी खोटी सुनाने लगी। आरोपी युवक अपनी हरकत पर शर्मिंदा होने की बजाय पीड़िता की माँ को जान से मारने की धमकी देते हुए उससे मारपीट की। मौके पर खड़े अन्य लोगों ने बीच बचाव कर छुड़वाया। और जब पार्थिया अपने घर जाने लगी तो आरोपी युवक हाथ में कुल्हाड़ी लेकर मारने पीछे दौड़ा और नाबालिग सहित उसके भाई व माँ को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीओ श्रीडूंगरगढ़ गोमाराम चौधरी को सौंप दी है।