Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 नवम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए भरे गए 23 नामांकनों की जांच की प्रक्रिया मंगलवार को पूर्ण हुई। नामांकनों की जांच के दौरान 1 नामांकन खारिज हुआ। रिटर्निंग अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि आवेदक तारासिंह ओड ने अपने नामांकन में बसपा पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन किया था। लेकिन पार्टी द्वारा उनके नाम से सिंबल जारी नहीं किया गया था। ऐसे में तारासिंह का नामांकन खारिज किया गया है। हालांकि तारासिंह द्वारा एक ओर नामांकन निर्दलीय के रूप में दाखिल किया गया था जो सही पाया गया है। इसी प्रकार प्रीति शर्मा के बतौर निर्दलीय 2 नामांकन थे जो दोनों ही सही पाए गए और दोनो को मर्ज कर अब 1 ही माना जायेगा। अब विधानसभा चुनाव-2023 के मैदान में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से 21 प्रत्याशी मैदान में है। बता देवें 9 नवम्बर तक नाम वापसी का समय रहेगा जिसमें प्रत्याशी अपने पर्चे उठा सकेंगे।