Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवंबर 2023। जिला कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद निजी बस मालिकों की हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई है। आज सुबह से निजी बसें अपने तय समय अपने रूटों पर प्रारंभ हो गई है। बस मालिकों के एक प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर से मिला और यूनियन की समस्या बताई। बस संचालकों ने बस स्टॉप बदलने से सवारी नहीं मिलने से संचालक व यात्रियों की परेशानी बताई। इससे आमजन को दुगुना टैक्सी किराया भी भुगतना पड़ रहा है। प्रतिनिधि मंडल की बात मानते हुए जिला कलेक्टर ने आगामी आदेश तक पूर्व व्यवस्था के अनुसार ही वाहनों का संचालन करने के आदेश दिए। आदेश मिलने के साथ ही निजी बस मालिकों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी। आज शनिवार से सभी यात्रियों को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वाली बसों का यथावत संचालन प्रारंभ हो गया है।