Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-11-01 at 19.35.53 (1)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

पगला बाबा का विश्व कल्याणार्थ करेंगे 108 कुण्डिय विष्णु महायज्ञ का आयोजन, भूमि पूजन गुरूवार को।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 नवम्बर 2023। गिरनारी पगला बाबा द्वारा अपने जीवन में लिए गए 108 कुण्डिय विष्णु महायज्ञ के 108 आयोजन करवाने के संकल्प की पूर्णाहूति श्रीडूंगरगढ़ में हो रही है। पगला बाबा द्वारा अपने जीवन के अंतिम यज्ञ के रूप में 108वें 108 कुण्डिय विष्णु महायज्ञ का आयोजन कस्बे में 13 दिसम्बर से 21 दिसम्बर तक किया जाएगा। बाबा ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ के ताल मैदान में हो रहे इस आयोजन के लिए भूमि पूजन गुरूवार 2 नवम्बर को सुबह 11.15 बजे किया जाएगा। इसके बाद 13 दिसम्बर को जल यात्रा के साथ आयोजन शुरू होगा एवं 14 दिसम्बर को अरणी मंथन के साथ हवन शुरू होगा। 21 दिसम्बर को पूर्णाहूति एवं भंडारा आयोजित किया जाएगा। हवन की तैयारियों को शुरू कर दिया गया है एवं बाबा के भक्तों में आयोजन के लिए खासा उत्साह है।

करवा चौथ पर गौशाला में किया विशाल भंडारा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 नवम्बर 2023। करवा चौथ के मौके पर घरों में उत्साह से पर्व मनाया गया लेकिन साथ ही यहां गौसेवा की मिसाल भी देखने को मिली। क्षेत्र के गांव कोटासर में स्थित श्रीकरणी गोसेवा समिति में इस मौके पर विशेष विशाल लापसी भंडारा आयोजित किया गया। गौशाला के अग्रसिंह पड़िहार ने बताया कि मेड़ता सिटी के गोरक्षक भक्ति ग्रुप से जुड़े सेवादार बुधवार को गौशाला पहंचें एवं अपने हाथों से 11मण लापसी का विशाल भंडारा गौमाता को समर्पित किया। विदित रहे कि इस ग्रुप का 108 गौशालाओं में लापसी भंडारे का संकल्प है और यह 59वीं लापसी भंडारा कोटासर की गौशाला में आयोजित की गई। इस ग्रुप को कोटासर गौशाला में भंडारा करने की प्रेरणा देने वाले गांव दुलचासर के श्रीराम सोनी का इस मौके पर सम्मान किया गया। गौशाला कमेटी के किशोर सिंह, अमर सिंह,  ओम सिंह आदि ने आभार जताया।