Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20200718-WA0087
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जुलाई 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मोमासर बास के वार्ड 7 निवासी 30 वर्षीय युवक की हत्या सिरोही जिले के कालन्द्री थाना क्षेत्र में हो गयी है। कालन्द्री थानाधिकारी प्रभु चौहान ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ का युवक हरिप्रसाद पुत्र शिवरतन स्वामी गत करीब 2 वर्षो से थानाक्षेत्र के गांव सिलोईया में रहता था। युवक चिनाई का कार्य करता था और ठेका भी लेता था। युवक का शव शनिवार सुबह मिला और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हॉस्पिटल में रखवाया है। युवक को लाठियों से पीट पीटकर मारा गया है ओर उसके सर एंव चेहरे पर चोटे लगी है। कालन्द्री पुलिस ने प्रकरण में साथ रहने वाले युवको को राउंडअप भी किया और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। युवक के परिजन श्रीडूंगरगढ़ से रवाना हो चुके हैं और उनके रविवार सुबह पहुचने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।