Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 नवबंर 2023। खेल खेलना केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही उत्तम नहीं है वरन मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है। ये बात साहित्यकार श्याम महर्षि ने एमजीएसयू की संभाग स्तरीय किक्रेट प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर कही। महर्षि ने कहा कि भारत में प्राचीन काल से विभिन्न खेलों का महत्व हमारे समाज में स्थापित किया गया ताकि युवा पीढ़ी मजबूत हो। खिलाड़ियों को खेल भावना से श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए खेलने की प्ररेणा दी। इस दौरान आयोजित उद्घाटन मैच में पहला मैच राजकीय महाविद्यालय लूणकरणसर ने राजकीय महाविद्यालय बज्जू को हराकर जीत लिया वहीं दूसरा मैच राजकीय मांगीलाल बागड़ी महाविद्यालय नोखा व बेसिक पीजी कॉलेज, बीकानेर के बीच खेला गया जिसमें नोखा की टीम विजयी रही। महाविद्यालय के डीपी मुकेश जांगिड़ व खेल प्रभारी सुनील आचार्य ने बताया कि आज भारती निकेतन महाविद्यालय व श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के बीच मैच खेला जाएगा और मैच के रोमांचक होने की उम्मीद है। उद्घाटन सत्र में महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के उपसचिव रामचंद्र राठी, समिति सदस्य बजरंग शर्मा, सत्यनारायण योगी ने भी खेल का महत्व बताया व युवाओं को जीवन में नियमित खेल से जुड़ने की बात कही। समिति के विजय महर्षि ने सभी आगुंतकों को बधाई दी। कार्यवाहक प्राचार्य विनोद सुथार ने स्वागत उद्धबोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी विभाग के व्याख्याता राजेश मीणा ने किया। इस दौरान प्रतियोगिता के आयोजन सचिव सुनील आचार्य, डॉ.राजेश सेवग, डॉ.श्याम सुंदर वर्मा, महावीर प्रसाद स्वामी, डीपी मुकेश जांगिड़, सुशील सुथार, मुकेश सैनी भी मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महर्षि ने सहित समिति ने किया संभाग स्तरीय क्रिकेट मैच का उद्घाटन।