Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2023। अपनी ढाणी में आने से मना करने पर एक युवक को उसके खेत पड़ौसी ने कुल्हाड़ी से हमला कर घायल करते हुए सिर फोड़ दिया। उपजिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती ऊपनी निवासी 18 वर्षीय विकास पुत्र जीतुराम जाट ने हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार को बयान देते हुए बताया कि वह गांव पुदंलसर की रोही में पदमसिंह पुत्र मालसिंह राजपूत के खेत में काश्तकार के रूप में परिवार सहित ढाणी बनाकर रहता है। उसने बताया की हमारे पास ही स्थित पद्मसिंह के दूसरे खेत में सोनियासर गोदारान निवासी प्रभुराम जाट काश्तकार रहता है। 29 अक्टूबर को प्रभुराम करीब 7 बजे हमारी ढाणी से निकला। मैंने उसे ढाणी में बहनों के अकेले रहने के कारण ढाणी नहीं आने की बात कही जिससे नाराज होकर आरोपी अपनी ढाणी चला गया। कुछ देर बाद जब मैं अपने दूसरे खेत पाइप बदलने रास्ते रास्ते जा रहा था तो आरोपी मोटरसाइकिल पर आया और पीछे से कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। जब मैं जमीन पर गिर गया तो आरोपी वहां से भाग गया। शोर सुनकर मेरी माँ आई व अन्य रिश्तेदारों के साथ मुझे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच एएसआई पूर्णमल को दे दी है।