Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2023। देर रात बीदासर रोड पर रीड़ी गांव की गोलाई में कंक्रीट भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि कोई चोटिल नहीं हुआ परंतु मार्ग पड़े इस ट्रक से वाहन चालक काफी परेशान हो रहें है। इसे साइड करवाने की काई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है। एक तरफा हुए इस रस्ते से आने-जाने वाले बारी -बारी से निकल रहें है। जिससे बीदासर, सुजानगढ़, लाडनू व सालासर बस चालक परेशान हो रहें है। अनेक जागरूक नागरिकों ने ट्रक चालक की तलाश कर इसे हटवाने के लिए प्रयास किया परंतु आस पास कोई नहीं होने से वे भी कुछ कर नही पाए। पुलिस को इस बारे में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीदासर रोड पर एक तरफ ट्रक गिरे होने से रुका रास्ता, आवाजाही में हो रहें वाहन चालक परेशान।